जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कमला नेहरू महिला महाविद्यालय की हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स की रेंजर्स ने राज्य मुख्यालय द्वारा 6 से 12 जनवरी तक आयोजित युवा महोत्सव में ऑनलाइन विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता करते हुए प्रतिभा का प्रदर्शन किया। युवा महोत्सव-2021 में ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में राज्य स्तरीय एकल नृत्य में केएन कॉलेज की अलका सिंह डगला ने प्रथम स्थान, सलाद सजावट में गीतांजली त्रिपाठी ने द्वितीय एवं दर्शना धाभाई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युवा सोच-युवा भारत पर भाषण प्रतियोगिता में उर्मिला बांता प्रथम रही। स्पेशल डिश में तनिष्का अरोडा ने प्रथम और अलका सिंह डगला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में अलका सिंह डगला ने द्वितीय एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता
जोधपुर. राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर राजकीय कन्या महाविद्यालय मगरा पूंजला में युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समिति प्रभारी डॉ हेमू चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 14 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बीएससी द्वितीय वर्ष की कविता प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष की विमला व किरण चौधरी दूसरे स्थान पर और बीएससी द्वितीय वर्ष की सोनिया देवड़ा तीसरे स्थान पर रही।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bDILkv
0 comments:
Post a Comment