INCOME TAX---उद्यमियों से विवाद से विश्वास स्कीम का लाभ उठाने की अपील

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
आयकर विभाग की ओर से उद्यमियों व व्यवसायियो के लिए जारी 'विवाद से विश्वास स्कीमÓ के लिए मंगलवार को वेबिनार आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों व उद्यमियों ने भाग लिया।
जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके जैन, सह सचिव अनुराग लोहिया, टेक्सेशन/बैंकिंग कमेटी के संयोजक सीए योगेश बिड़ला, जेआइए कार्यकारिणी सदस्य राहुल धूत, लघु उद्योग भारती अध्यक्ष सुरेश विश्नोई, उत्कर्ष के निदेशक निर्मल गहलोत, जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. भरत दिनेश ने आयकर अधिकारियों से चर्चा की। मुख्य आयकर आयुक्त आशीष वर्मा ने बताया कि इस योजना में आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी गई है। यह योजना, कर विवादों को सुविधाजनक रूप से हल करने के लिए आयकर विभाग द्वारा जारी की गई है। उन्होंने कर विभाग व उद्यमियों के बीच संवाद बढ़ाने के लिए जोर दिया, जिससे विवाद खत्म हो सके।
लघु उद्योग भारती सुरेश विश्नोई ने कहा कि उद्यमी के विकास में आयकर विभाग एक हिस्सेदार की तरह जिम्मेदारी निभाएं।
जेआइए टेक्सेशन/बैंकिंग कमेटी के संयोजक सीए योगेश बिड़ला ने टीडीएस, फेसलेस डिजिटल असेसमेंट आदि उद्यमियों की समस्याओं से अवगत कराया। आयकर अधिकारियों ने बताया कि आगामी बजट को ध्यान रखते हुए उद्यमी हित में आए सुझाव, वित्त मंत्रालय के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
----



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3i64iUc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment