जो भीतरी शहर की शान हो सकता है वह पड़ा है उजाड़

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। परकोटा शहर में एक स्टेडियम, उद्यान और सैर-सपाटे का जो विकल्प बन सकता है वह उजाड़ पड़ा है। झूले टूट गए हैं और कई जगह से दीवार क्षतिग्रस्त है। हरियाली उजड़ चुकी है, लेकिन नगर निगम है कि इस पर ध्यान देने का प्रयास भी नहींं कर रही।
उम्मेद चौक क्षेत्र के गोलनाडी स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम की यह दुर्दशा पिछले कई वर्षों से बनी हुई है। पिछली बार कांग्रेस सरकार के समय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद यहां करोड़ों रुपए लगाकर स्टेप गार्डन, वाकिंग ट्रेक सहित अन्य सुविधाओं का विकास किया। लेकिन देख-रेख के अभाव में यह वीरान हो गया है। यहां स्थानीय बाशिंदे जो वॉकिंग पर आते हैं वह भी दुर्दशा से परेशान है।
यह है हालात
- पूरे मैदान में हरियाली उजडने लगी है।
- बारिश के दिनों में पानी भराव की समस्या है।
- बच्चों के लिए लगे झूले टूट चुके हैं।
- शराब की खाली बोतलें भी नशेडि़यों के जमावड़े की कहानी कहती है।
- वॉकिंग ट्रेक पर गंदगी और कचरा पड़ा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bgwuCi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment