जोधपुर. उत्तरी ठंडी हवाओं के असर से बुधवार को भी सर्दी का असर बना रहा। वातावरण में गलन रहने से दिनभर ठिठुरन बनी रही। हालांकि हवा की गति कुछ मंद पडऩे के कारण तेज जाड़े से मामूली सी राहत जरूर मिली। उधर पर्वतीय स्थल माउंट आबू में रात का पारा -3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहां कई स्थानों पर बर्फ की पपड़ी जमी हुई मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह सर्दी से राहत रहेगी।
सूर्य नगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह तेज सर्दी के कारण लोगों को स्वेटर, जैकेट, शॉल सहित अन्य ऊनी कपड़े पहनने पड़े। मौसम साफ होने से चटख धूप निकली। सर्दी से राहत पाने के लिए शहरवासियों ने गुनगुनी धूप का सेवन किया। छाया में दिनभर सर्दी का एहसास बना रहा। अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 9.2 और अधिकतम 26.2 डिग्री रहा।
जैसलमेर और बाड़मेर में रात का पारा क्रमश: 7.5 व 9 और दिन का 24 व 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ylf2Fi
0 comments:
Post a Comment