भूखण्ड पर कब्जे के विवाद में फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर घायल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भूखण्ड पर कब्जे के विवाद में गुरुवार रात एयरफोर्स क्षेत्र के सेन्ट्रल स्कूल स्कीम में हाईकोर्ट के न्यायाधीश के मकान के सामने दो पक्ष भिड़ गए और फायरिंग में एक हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। जिसे एम्स में भर्ती कराया गया। उधर, गोली मारने वालों के बारे में जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार शिकारगढ़ मिनी मार्केट स्थित भूखण्ड को लेकर एसपी सिंह गुर्जर व रेस्टोरेंट संचालक हिस्ट्रीशीटर कुलदीप सिंह में विवाद चल रहा है। कुलदीपसिंह व कुछ अन्य युवक रात को सेन्ट्रल स्कूल स्कीम में गुर्जर के मकान गए, जहां दोनों पक्षों में फिर विवाद हुआ। घर पर हमले की आशंका पर कुलदीपसिंह व अन्य प्रतिरोध किया गया। पुलिस का मानना है कि हमले के दौरान विरोध के चलते कुलदीपसिंह व साथी एसयूवी में भागने लगे। इस दौरान पीछे से किसी ने एसयूवी पर गोली चलाई। जो कांच फोड़ते हुए एसयूवी में पीछे की सीट पर बैठे कुलदीपसिंह के कमर में जा लगी और वह गंभीर घायल हो गया। उसके साथी रूकने की बजाय एसयूवी को भगा ले गए। जिसे बाद में पुलिस ने कब्जे में ली। घायल कुलदीपसिंह को एम्स में भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। उधर, फायरिंग का पता लगने पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई और एसयूवी को पकडक़र रातानाडा थाने लाए।

आरोप : फायरिंग करने आया था घायल
उधर,एसपीसिंह गुर्जर का आरोप है कि कुलदीपसिंह व उसके साथी एसयूवी में सवार होकर हमला करने के लिए उसके घर आए थे। वे मकान पर फायरिंग करने वाले थे। विरोध करने पर भाग गए। पुलिस को अंदेशा है कि मौके से भागने के दौरान कुलदीप के गोली लगी। जो संभवत: विरोधी पक्ष की तरफ से चलाई गई है। जबकि मकान मालिक इससे इनकार कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों से पूरे मामले व गोली चलाने वाले की जांच की जा रही है।

भूखण्ड के विवाद में घायल हुआ था गिरफ्तार
शिकारगढ़ मिनी मार्केट में भूखण्ड को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। कुलदीपसिंह के कब्जा करने पर गुर्जर ने रातानाडा में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने कुछ समय पहले कुलदीप को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। जमानत मिलने पर पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली थी। संभवत: इसी रंजिश को लेकर कुलदीपसिंह व साथी गुर्जर के मकान गए थे। घायल के बनाड़ रोड व शिकारगढ़ रोड पर दो रेस्टोरेंट बताए जाते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sMSTxA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment