स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. नेहरू युवा केन्द्र जोधपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा मंडल लुणावास खारा की ओर से लोक संपर्क ब्यूरो जोधपुर के तत्वाधान में जनचेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि केआर सोनी क्षेत्रीय लोक संपर्क अधिकारी, निर्मला चौधरी प्राचार्य राउमा विद्यालय, सरपंच प्रतिनिधि किशनसिंह, ग्राम विकास अधिकारी प्रेमप्रकाश ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान क्षेत्रीय लोक संपर्क अधिकारी सोनी ने भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कोरोना वेक्सीन से संबंधित जानकारी दी। सुमेरसिंह ने स्वामी विवेकानन्द की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान सभी ने स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने एवं उनके उपदेशों का जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
इस दौरान मंडलध्यक्ष नारायण पंचारिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश पंचारिया, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ताजाराम चौधरी, मांगीलाल पंचारिया, केवलराम पटेल, चेतन प्रजापत, महावीर सिंह, मनोज वैष्णव, पर्वतसिंह, श्रवण सिंह, भगीरथ पंचारिया सहित कई जने उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने एवं उनके उपदेशों का जीवन में उतारने का संकल्प लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sfnKTf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment