गृहमंत्री शाह का परिचित बताकर पीएम उज्ज्वला योजना के नाम पर की ठगी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. महिलाओं व विकलांग के लिए केन्द्र सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत अनुदान दिलाने का झांसा देकर उत्तर प्रदेश में फैजाबाद के दो युवकों ने चौपासनी रोड की एक होटल में कई लोगों से लाखों रुपए एेंठ कर चंपत हो गए। आठ पीडि़तों ने देवनगर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार चौहाबो में सेक्टर १६बीएस निवासी तिलोकचंद जाट, सूंथला की गजानंद कॉलोनी निवासी जवानबन पुत्र आपबन गोस्वामी, सुरपुरा में हिंगोली निवासी सहीराम, चौहाबो भट्टी की बावड़ी निवास दीक्षा जोया, चौहाबो में सेक्टर १७ई निवासी राजीव घारू, पाल रोड पर शांति नगर निवासी नरेन्द्र पण्डित, शकील खान ने यूपी में फैजाबाद निवासी देवानंद शर्मा उर्फ देव पुत्र जवाहरलाल और उसके भाई अमर बहादुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि देवानंद ने खुद को भाजपा समर्थित भारतीय समर्पित दल का राष्ट्रीय महासचिव व अमित शाह व अन्य नेताओं का परिचित बताकर केन्द्र सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत अनुदान का लाभ दिलाने का झांसा दिया था। इनके झांसे में आकर तिलोकचंद व जवानबन ने अनुदान का लाभ दिलाने के लिए अपने परिचितों से आवेदन पत्र भराए थे। साथ ही चौपासनी रोड पर ५वां पुलिया स्थित होटल में दोनों आरोपियों ने अनुदान दिलाने के नाम प्रत्येक से राशि एेंठ ली थी। फिर सभी को सेंटर की आइडी आवंछित होने की जानकारी दी थी। जबकि आज तक किसी भी व्यक्ति को कोई लाभ नहीं दिलाया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LKRF4F
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment