उत्तरी ठंडी हवा ने छुड़ाई धूजणी, पारे में गिरावट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही रविवार से जोधपुर समेत मारवाड़ के विभिन्न इलाकों में शुरू हुई उत्तरी ठंडी हवा ने धूजणी छुड़ा दी। हवा के झोंकों से दिनभर ठिठुरन बनी रही। तेज ठंडी हवा चलने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ गई। माउंट आबू में पारा जमाव बिंदू पर रहा। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में गिरावट व तेज सर्दी का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही सोमवार-मंगलवार को हल्का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।

सूर्यनगरी में बीती रात से ही ठंडी बयार शुरू होने से न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री लुढकक़र 8.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पारा गिरने से सुबह सर्द मौसम रहा। लोगों को गर्म लबादे ओढऩे पड़े। दिन चढऩे के साथ तीखी धूप निकली लेकिन वातावरण में ठंडक घुली रहने से सर्दी का निरंतर एहसास हो रहा था। चटखधूप सुहानी लग रही थी। दिन भर रुक-रुक कर चल रही ठंडी हवा शरीर को बेध रही थी। दोपहर का तापमान भी करीब तीन डिग्री लुढक़ कर 23.8 डिग्री पर आ गया। शाम ढलने के बाद तेज सर्दी ने फिर लोगों को अपने शिकंजे में कसना शुरू कर दिया। ऐसे में लोग जल्दी घरों में घुसने को मजबूर हो गए। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम बना रहा।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम 24. 4 डिग्री रहा। वहीं बाड़मेर में रात का पारा 10 और दिन का तापमान 25.8 डिग्री मापा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iDYNfO
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment