यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. दक्षिण पश्चिम रेलवे की ओर से हुबली स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कारण कई ट्रेनें रद्द रहेगी व कई ट्रेनें मार्ग परिवर्तित कर संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 06507 जोधपुर-बैंगलुरू स्पेशल ट्रेन २३ जनवरी, गाड़ी संख्या 06508 बैंगलुरू-जोधपुर स्पेशल ट्रेन 25 जनवरी को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 06587 यशवन्तपुर-बीकानेर स्पेशल ट्रेन २२ व २४ जनवरी को यशवन्तपुर से परिवर्तित मार्ग वाया दावणगेरे-अमरावती कॉलोनी-कोट्टरू-गडग होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 06588 बीकानेर-यशवन्तपुर स्पेशल ट्रेन 24 व २६ जनवरी को बीकानेर से परिवर्तित मार्ग वाया गडग-कोट्टरू-अमरावती कॉलोनी-दावणगेरे होकर संचालित होगी।

- गाड़ी संख्या 04805 यशवन्तपुर-बाडमेर स्पेशल ट्रेन २५ जनवरी को यशवन्तपुर से परिवर्तित मार्ग वाया दावणगेरे-अमरावती कॉलोनी-कोट्टरू-गडग होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 04806 बाडमेर-यशवन्तपुर स्पेशल ट्रेन 21 जनवरी को बाड़मेर से परिवर्तित मार्ग वाया गडग-कोट्टरू-अमरावती कॉलोनी-दावणगेरे होकर संचालित होगी।

- गाडी संख्या 06533 जोधपुर-बैंगलुरू स्पेशल ट्रेन 27 जनवरी को जोधपुर से परिवर्तित मार्ग वाया नवलूर व कुसुगल बाई पास होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 06534 बैंगलुरू-जोधपुर स्पेशल ट्रेन 24 जनवरी को बैंगलुरू से परिवर्तित मार्ग वाया कुसुगल बाई पास व नवलूर होकर संचालित होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nOjruz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment