जोधपुर. खाण्डा फलसा थानान्तर्गत चांदपोल में पूरबियों की गली के मकान में एक व्यापारी ने गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि वह आर्थिक तंगी से परेशान था।
थानाधिकारी दिनेश लखावत के अनुसार पूरबियों की गली निवासी हरीश सोनी (३२) पुत्र बालकिशन माहेश्वरी ने घर के कमरे में सोमवार रात गमछे से फंदा लगाकर जान दी है। परिजन को उसका पता लगा तो वे कमरे में पहुंचे व फंदा काट उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात पुलिस को सूचना दी गई और शव मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के भाई विकास सोनी की तरफ से मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
पुलिस का कहना है कि मृतक छोटा-मोटा व्यापार करता था। पिछले काफी समय से वह आर्थिक तंगी से परेशान था। वह शादीशुदा था और ढाई माह पहले ही उसे पुत्री का जन्म हुआ था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3c8fH59
0 comments:
Post a Comment