मासूम बालिका से बलात्कार, श्रमिक गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
स्टील फैक्ट्री में काम करने वाले एक श्रमिक ने सोमवार दोपहर तीन वर्षीय बालिका को कमरे में ले जाकर बलात्कार किया। मां छत पर कपड़े सुखाकर लौटी तो पुत्री के रोने की आवाज सुन श्रमिक के कमरे से मुक्त कराया। पुलिस ने बलात्कार व पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) हरफूलसिंह ने बताया कि मूलत: बिहार हाल जोधपुर निवासी एक श्रमिक ने तीन वर्षीय बालिका से बलात्कार किया। तीन वर्षीय बालिका अपने माता-पिता के साथ किराए के कमरे में रहती है। उसी कमरे के सामने आरोपी युवक दो अन्य युवकों के साथ रहता है। दोनों श्रमिक सोमवार सुबह काम पर फैक्ट्री गए। जबकि आरोपी को रात की ड्यूटी में जाना था। दोपहर बाद पीडि़ता की मां छत पर कपड़े सुखाने गई। कमरे के बाहर खेलते-खेलते बालिका बाहर आई। आरोपी ने खेलने के लिए उसे मोबाइल दिया और बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर बालिका से बलात्कार किया। महिला कपड़े सुखाकर लौटी तो पुत्री के रोने की आवाज सुनाई दी। उसने जबरन दरवाजा खुलवाया तो आरोपी को पुत्री के साथ संदिग्ध हालात में पाया। महिला के चिल्लाने पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया।
पीडि़ता के परिजन तरफ से एफआइआर दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल कराया गया। रात को आरोपी श्रमिक को गिरफ्तार कर लिया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39Myyzw
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment