शहर में दो परीक्षाएं, मध्यम स्तर का रहा पर्चा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर में रविवार को परीक्षाओं का मौसम था। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) और वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा की ओर से राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आरएससीआईटी) परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा केंद्र से बाहर आए परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र में कठिनाई का स्तर मध्यम रहा। कहीं कठिन प्रश्न पूछे गए तो कहीं सवालों के जवाब आसान थे।

दो पारियों में हुई सीटेट, एक कक्ष में 12 विद्यार्थी
सीटेट परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई। पहली पारी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पारी दोपहर दो बजे से अपराह्न 4.30 बजे तक आयोजित की गई। दोनों पारियों में 150 प्रश्न पूछे गए। कोविड-19 के कारण एक कक्ष में केवल 12 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था थी। परीक्षार्थियों को जांच के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। कोराना काल में यह पहली परीक्षा है जिसमें कोरोना का अधिक साया नहीं था।

दो महीने बाद ही दूसरी परीक्षा
आरएससीआईटी परीक्षा वर्ष में तीन से चार बार आयोजित की जाती है, लेकिन पिछले साल कोरोना के कारण जनवरी 2020 में परीक्षा हुई और उसके बाद लंबा विराम आ गया। कोरोना के मामलों में कमी आने पर दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में आरएससीआईटी परीक्षा हुई और अब करीब दो महीने में ही फिर से परीक्षा आयोजित की गई। प्रदेश में 625 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दोपहर 12 से 1 बजे की पारी में हुई। परीक्षा में 35 प्रश्न से प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक थे। नकारात्मक अंकन नहीं रखा गया। परीक्षा में 14 प्रश्न सही करने यानी 28 अंक अर्जित करने पर परीक्षार्थी को उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा।

365 दिन मिलते हैं परीक्षा में शामिल होने के
कोटा खुला विश्वविद्यालय की ओर से आरएससीआईटी परीक्षा साल में तीन से चार बार आयोजित की जाती है। परीक्षार्थी को एक बार प्रवेश लेने पर उसे परीक्षा में शामिल होने के लिए 365 दिन मिलते हैं। यदि वह एक परीक्षा में फेल हो जाता है तो आने वाली दूसरी या तीसरी परीक्षा में बैठकर उत्तीर्ण हो सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3teQL1V
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment