जोधपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बुधवार को ब्रह्मपुत्र आमंत्रण अभियान के दल का हिस्सा बने और 25 किलोमीटर की रिवर राफ्टिंग की। शेखावत गुवाहाटी के चंद्रपुर घाट से अभियान के दल में शामिल हुए। उनकी धर्मपत्नी नौनंद कंवर भी साथ थीं, जबकि बड़ी बेटी सुहासिनी शेखावत पहले से अभियान के दल के साथ थी। केंद्रीय मंत्री गुवाहाटी तक रिवर राफ्टिंग करते हुए पहुंचे। उन्होंने गुवाहाटी में आमंत्रण दल का स्वागत किया। ब्रह्मपुत्र जल बोर्ड द्वारा नदियों के साथ जीवन विषय पर जन जागरुकता के लिए 917 किलोमीटर लंबे ब्रह्मपुत्र आमंत्रण अभियान की पिछले साल 23 दिसंबर में गेलिंग, अरुणाचल प्रदेश से शुरुआत हुई थी। 21 जनवरी को यह अभियान असम के असमरलगा में समाप्त होगा। इस अभियान में शेखावत की बड़ी बेटी सुहासिनी शेखावत भी शामिल है। वो 917 किलोमीटर तक अभियान के दल का हिस्सा रहेंगी। सुहासिनी शेखावत ने नवंबर 2019 में गंगा आमंत्रण अभियान में भी भाग लिया था और देवप्रयाग से गंगा सागर तक रिवर राफ्टिंग की थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39xo1ID
0 comments:
Post a Comment