जन्मते ही कपड़े में लपेट बच्ची को लावारिस छोड़ा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
माणकलाव गांव में निर्माणाधीन पुल के नीचे एक नवजात बालिका लावारिस हालत में मिली। करवड़ थाना पुलिस ने नवजात को उम्मेद अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन का पता नहीं लग पाया।
थानाधिकारी भरत रावत ने बताया कि माणकलाव गांव निर्माणाधीन सडक़ पर पुल भी बन रहा है। पुल के नीचे बालिका के रोने की आवाज सुन आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां कपड़ों में लिपटी एक नवजात बालिका रो रही थी। ग्रामीणों की इत्तिला पर पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां नवजात बच्ची रोते मिली। पुलिस ने आस-पास के लोगों से नवजात की मां व अन्य परिजन के बारे में जांच की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। आखिर में नवजात बच्ची को उम्मेद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। नवजात की अज्ञात मां व परिजन के खिलाफ करवड़ थाने में एफआइआर दर्ज की गई है।
पुलिस का कहना है कि लावारिस मिलने वाली नवजात का जन्म एक दिन पूर्व ही होने का अंदेशा है। पुत्री के जन्म की वजह से अथवा पैदाइश छुपाने के लिए बच्ची को लावारिस छोड़ा गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35firci
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment