गौशाला मैदान में सभी खेलों के प्रशिक्षण शुरू करने की तैयारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शिक्षा विभाग की ओर से संचालित सभी १८ खेलों के प्रशिक्षण शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान में शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। गौशाला मैदान में २ जून २०२० से पदस्थापित उप जिला शिक्षाधिकारी सुमित्रा पंवार ने बताया कि सभी खेलों के प्रशिक्षण गौशाला मैदान में शुरू कराने के लिए नवीन मल्टीपर्पज हॉल के निर्माण में गति प्रदान करना व सुपरविजन कर राष्ट्रीय स्तर की सुविधा मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है।

कबाड़ में पड़े प्रमाण पत्रों का वितरण कराया
गौशाला मैदान में वर्षों से जिला व राज्य स्तरीय खेलों के प्रमाण पत्र कबाड़ में पड़े थे। पंवार ने पदस्थापन के बाद इन प्रमाण पत्रों को विभिन्न स्कूलों में भिजवाकर उनका निस्तारण कराया।

यह काम भी करवाएं
- गौशाला मैदान में ३ करोड़ की लागत से मल्टी पर्पज इनडोर हॉल के निर्माण के लिए सही जमीन का चयन कराया।
- तरणताल व क्रिकेट मैदान के विकास कार्यों का सुपरविजन कर कायो्र में गति प्रदान की।
- सिंथेटिक व वाकिंग ट्रेक के बीच जाली लगाकर खिलाडिय़ों वॉकर्स की समस्या का समाधान किया। समस्त परिसर का रंगरोगन व मरम्मत का कार्य करवाया



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35juN3l
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment