गणतंत्र दिवस परेड में शॉ टॉपर रहेगा रफाल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. इस बार गणतंत्र दिवस पर फ्लाईपास्ट का शॉ टॉपर रफाल लड़ाकू विमान रहेगा। सुखोई-30 एमकेआइ के स्थान पर रफाल चार्ली वर्टिकल फॉरमेशन में सिंगल उड़ान भरते हुए समारोह का समापन करेगा। परेड में कुल 42 एयरक्राफ्ट शामिल होंगे, जिसमें आर्मी एविएशन कोप्र्स के 4 हेलिकॉप्टर भी होंगे। पिछले दिनों गणतंत्र दिवस परेड के अभ्यास के लिए विभिन्न एयरक्राफ्ट ने जोधपुर के आसमां में प्रेक्टिस की। सुखोई के साथ रफाल ने भी यहां प्रेक्टिस की। सुखोई लड़ाकू विमानों ने सफेद धुंआ छोड़ते हुए त्रिशूल फॉरमेशन का अभ्यास किया। हमेशा की तरह जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन से भी सुखोई लड़ाकू विमानों के सीधा गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने की संभावना है।

गणतंत्र दिवस परेड की फ्लाईपास्ट दो चरणों में होगी। पहले चरण में सुबह 10.04 से 10.20 बजे तक हेलीकॉप्टर्स देखने को मिलेंगे। सबसे पहले निशांत फॉरमेशन में चार एमआई-17 वी-5 हेलीकॉप्टर आएंगे जो तिरंगा और तीनों सेनाओं का ध्वज लेकर राजपथ के सामने से गुजरेंगे। इसके बाद ध्रुव फॉरमेशन में आर्मी के 4 हेलीकॉप्टर होंगे। अंत में भारत-पाक 1971 युद्ध की विजय स्वर्ण जयंती के अवसर पर रूद्र फॉरमेशन में दो एमआई-17 वी 5 हेलीकॉप्टर के साथ विंटेज डकोटा एयरक्राफ्ट राजभवन के ऊपर से गुजरेगा।

दूसरे चरण में आएंगे लड़ाकू विमान
फ्लाईपास्ट का दूसरा चरण सुबह 11.20 से 11.45 तक चलेगा। इसमें 9 फॉरमेशन सुदर्शन, रक्षक, भीम, नेत्र, गरुड़, एकलव्य, त्रिनेत्र, विजय और ब्रह्मास्त्र का प्रदर्शन किया जाएगा। सुदर्शन फॉरमेशन में एक चिनूक हेलीकॉप्टर के साथ दो एमआई-17-1 वीएस और रक्षक फॉरमेशन में सिंगल एमआई-17-1 वी के साथ 4 अपाचे हेलीकॉप्टर उड़ान भरते हुए आएंगे। इसके बाद भीम फॉरमेशन में तीन सी-130 एयरक्राफ्ट आएंगे। नेत्र फॉरमेशन पिछले साल की तरह होगा। गरुड़
फॉरमेशन में सी-17 ग्लोब मास्टर विमानों के साथ दो सुखोई और मिग-29 लड़ाकू विमान होंगे। एकलव्य में अकेले रफाल विमान के साथ दो जगुआर और दो मिग-29 उड़ेंगे। इसके बाद तीन सुखोई त्रिनेत्र फॉरमेशन में त्रिशूल बनाते हुए उड़ान भरेंगे। फ्लाई पास का समापन रफाल लड़ाकू विमान की वर्टिकल चार्ली फॉरमेशन से होगा, जिसमें रफाल निम्न ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए गोल घूमता हुआ सीधा आसमां में जाएगा।

..........................
- 42 एयरक्राफ्ट होंगे परेड में
- 17 हेलीकॉप्टर शामिल होंगे
- 5 मालवाहक विमान होंगे
- 15 लड़ाकू विमान होंगे
- 2 चरणों में 12 फॉरमेशन का प्रदर्शन होगा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39VB9aw
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment