कांग्रेस छोड़ने वाले दीवान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। करीब दो साल पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा के दामन थामने वाले पूर्व मंत्री व दिग्गज नेता माधवसिंह दीवान को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जोधपुर जिले से पूर्व सांसद जसवंतसिंह विश्नोई व रामनारायण डूडी तथा विधायक सूर्यकांता व्यास भी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। इनके अलावा जोधपुर से फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई व पूर्व सांसद नारायण पंचारिया समेत चार लोगों को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने शनिवार को कार्यसमिति व विशेष आमंत्रित सदस्यों का मनोनयन किया। कार्यसमिति में 93 सदस्य व 50 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। मारवाड़ और खासकर जोधपुर से दीवान को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया जाना चर्चा में है। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रयासों से केंद्रीय नेताओं प्रकाश जावड़ेकर व मुरलीधर राव की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन करवाई गई थी।

मारवाड़ के दिग्गज नेता
दीवान हरिदेव जोशी, शिवचरण माथुर व अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राज्य की कांग्रेस सरकारों में मंत्री व पांच बार विधायक रहे हैं। उन्होंने नवम्बर 2018 में कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। सीरवी समाज के धर्मगुरू दीवान पाली के रहने वाले हैं और मारवाड़ की राजनीति में उनका अहम स्थान है।

जोधपुर से इन्हें मिला मौका

प्रदेश कार्यसमिति में जोधपुर से पूर्व राज्यसभा सदस्य नारायण पंचारिया, फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, सूरताराम देवासी व रामस्वरूप गोधा को सदस्य बनाया गया है। इसी तरह विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में दीवान के अलावा सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, पूर्व लोकसभा सदस्य जसवंतसिंह विश्नोई व पूर्व राज्यसभा सदस्य रामनारायण डूडी को शामिल किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3j4QnOS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment