जोधपुर. भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) के जोधपुर चेप्टर के 25वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर चेप्टर की नई कार्यकारिणी ने पुरानी कार्यकारिणी से बैच और दायित्व ग्रहण किए। साथ ही रजत जयंती के मौके पर स्थानीय चेप्टर के समस्त पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएस मुकेशन बंसल, आरके पुंगलिया और विशिष्ट अतिथि विकास पालीवाल थे। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष केशव राठी ने की। समारोह में अध्यक्ष राठी, सचिव दीपक केवलिया, कोषाध्यक्ष तरुण अग्रवाल एवं प्रबंधकीय समिति के सदस्य धीरेन्द्र शर्मा, पूजा चंदानी और देवेंद्र वैष्णव ने पद की गोपनीयता की शपथ ली।
सचिव केवलिया ने बताया कि कार्यक्रम में 25वें वर्ष में प्रवेश होने के मौके पर आज तक रहे समस्त अध्यक्षों का सर्टिफिकेट एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष फाउंडेशन में आए रैंक होल्डर्स का सम्मान किया गया। अध्यक्ष राठी ने बताया कि आने वाले वर्ष में जोधपुर में सीएस से संबंधित कई कॅरियर गाइडेंस कार्यक्रम, और सेमिनार आयोजित करवाए जाएंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39xrAj3
0 comments:
Post a Comment