शहर का पहला यातायात मॉबिलिटी प्लान का ड्राफ्ट तैयार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। शहर के पहले ट्रैफिक मॉबिलिटी प्लान का ड्राफ्ट जोधपुर विकास प्राधिकरण ने तैयार कर लिया है। अगले 30 साल यानि 2050 की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह ड्राफ्ट तैयार किया गया है। इसके लिए अब आपत्तियां मांगी है। यह जेडीए ने अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित किया है। पिछले दिनों यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने अपने दौरे पर इस प्लान को तैयार करने के निर्देश दिए थे। पूरे ट्रैफिक मॉबिलिटी प्लान पर कुल 8985 करोड़ से अधिक का खर्च बताया है।
जेडीए की यातायात नियंत्रण बोर्ड की बैठक में आयुक्त कमर चौधरी की सहित अन्य अधिकारियों ने इस पर मंथन किया था। प्राधिकरण सचिव हरभान मीणा ने बताया कि एक माह में शहर के समग्र एवं सुनियोजित विकास को ध्यान में रखते हुए सुगम यातयात के लिए समग्र मॉबिलिटी ड्राफ्ट प्लान का अवलोकन कर अपनी राय, सुझाव एवं आपत्तियां लिखित दे सकते हैं।

ट्रैफिक मॉबिलिटी प्लान की खास बातें
-पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम का उपयोग अधिक करने पर बल। वर्तमान में 8 प्रतिशत लोग इसका उपयोग करते हैं, इसे 35 प्रतिशत तक बढ़ाना लक्ष्य।

- वर्तमान में 1836 पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रति एक लाख की आबादी पर है, जिसे बढ़ाकर 2640 प्रति एक लाख करने का मिशन।
- फुटपाथ और सडक़ का उपयोग 40 प्रतिशत से बढाकर 100 प्रतिशत का लक्ष्य।

- 15 मुख्य सडक़ों पर कैसे जाम रहित व हादसा रहित यातायात हो।
- शहर को 24 सौ बसें और 320 बस स्टॉप की और आवश्यकता।

- 320 किमी सडक़ों पर फुटपाथ निर्माण।

6 मुख्य टं्रक टर्मिनल

पाली रोड, बनाड़ रोड, मंडोर रोड, जैसलमेर रोड, बाड़मेर रोड और रिंग रोड को 6 मुख्य ट्रंक टर्मिनल माना गया है। साथ ही पार्र्किंग मैनेजमेंट प्लान को भी इसमें शामिल किया है। पावटा सर्किल, नई सडक़ चौराहा, जालोरी गेट, सोजती गेट, शनि मंदिर सर्किल, सर्किट हाउस सर्किल सहित कुल 14 चौराहों का ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान भी सुधारा जाएगा। टूरिस्ट रूट सुधार भी इसमें शामिल किया गया है।

पुराने शहर के लिए प्लान
पुराने शहर में भी ट्रैफिक मॉबिलिटी के लिए सुझाव शामिल किए गए हैं। इसमें पार्र्किंग सुधार, अतिक्रमण हटाना और वन-वे प्लान प्रमुख है। लोगों को यातायात नियम के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sJ7Vob
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment