जोधपुर. रबी फसलों में सर्दी बढऩे व कोहरे से चमक आने लगी है। फसलों में आई रौनक से किसानों के पाले से फ सल खराबे से मुरझाए हुए चेहरों पर मुस्कान आने लगी है। जिले में करीब 5 लाख हैक्टेयर क्षेत्र रबी सीजन की बुवाई हुई है। जिसमें गेंहू, सरसों व जीरे की बुवाई प्रमुख रूप से हुई है। सरसों के बाजार भाव में तेजी के चलते सरसों व तारामीरा की बुवाई बढ़ी है। दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में जिले में पाला गिरने से फ सलों को नुकसान पहुंचा था लेकिन अब कोहरा छाने से फ सलें खिलने लगी है व प्रदेश में फ सलों में चमक से किसानों को अच्छे उत्पादन की उम्मीद बनी है। अगेती जीरे को छोडक़र सभी फ सलों के लिए कोहरा फ ायदा करने वाला है। क्षेत्र में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है जो फ सलों के लिए वरदान है। किसानों को सरसों के बाजार भाव में बढ़ोतरी व नई फ सल आने तक आवश्यकता से कम उपलब्ध स्टॉक के चलते अच्छे भाव मिलने की उम्मीद है। वहीं चने के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से भी इस बार रबी फ सलों के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है।
रबी सीजन बुवाई लाख हैक्टेयर में
फ सल--- बुवाई
जीरा--- 1.80
सरसों--- 1.00
गेहंू--- 1.10
चना--- 0.35
इसबगोल-- 0.25
मैथी-- 0.05
धनिया--- 0.05
लहसुन-- 0.12
अन्य--- 0.28
कुल--- 5.00
सर्दी व कोहरा बढऩे से रबी फ सलों के अच्छे उत्पादन की उम्मीद है। किसानों का रुझान सरसो व चने की ओर बढ़ा है। ऐसे में किसानों को अच्छे उत्पादन के साथ अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है।
तुलछाराम सिंवर, प्रांत प्रचार प्रमुख
भारतीय किसान संघ
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nCvACJ
0 comments:
Post a Comment