झगड़े में चाकू घोंपकर श्रमिक की हत्या

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बासनी औद्योगिक क्षेत्र के द्वितीय चरण में ग्वार गम की एक फैक्ट्री परिसर के रहवासीय कमरे में रविवार शाम एक श्रमिक ने दूसरे श्रमिक के पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बासनी थाना पुलिस ने आरोपी श्रमिक को हिरासत में लिया।
थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि द्वितीय चरण स्थित हिंदुस्तान ग्वार गम की फैक्ट्री है, जहां कार्यरत श्रमिक फैक्ट्री परिसर में ही रहते हैं। झारखण्ड निवासी श्रमिक रोशन (22) पुत्र किशोर और पंकज (31) पुत्र संतोष टपोक में शाम पांच बजे झगड़ा हो गया। इस दौरान पंकज ने रोशन के पेट के दाईं तरफ चाकू से कुछ वार कर दिए। खून बहने लगा और रोशन वहीं अचेत हो गया। साथी श्रमिकों ने फैक्ट्री मालिक को सूचना दी और गंभीर हालत में घायल को एम्स लेकर गए, जहां इलाज के दौरान रात को रोशन की मृत्यु हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त नीरज शर्मा व थानाधिकारी पाना चौधरी एम्स और फिर घटनास्थल पहुंचे। मौका मुआयना करने के बाद शव एम्स मोर्चरी में रखवा दिया गया। मौके से आरोपी श्रमिक पंकज को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि दोनों श्रमिकों में झगड़े का कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है। आरोपी श्रमिक के शराब के नशे में होने का अंदेशा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q7RaAC
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment