गंदगी इतनी की घरों तक आती हैं बदबू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

- क्षेत्रवासी परेशानी, शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
जोधपुर.
शहर के किला रोड स्थित बागर बेरी क्षेत्र की एक गली इन दिनों गंदगी से अटी पड़ी है। आलम यह हैं कि गली में जगह-जगह कचरा फैला हुआ है। ऐसे में गली में रहने वालों के घरों तक बदबू पहुंच रही है। ऐसे में क्षेत्रवासियों का बदबू के कारण बुरा हाल है। क्षेत्रवासियों का कहना हैं कि कई बार स्थानीय पार्षद व निगम कार्मिकों गली की सफाई करने की बात कही लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।

मोहल्ले का कचरा गली में
गली में निकट ही नाडी बनी हुई है। जहां क्षेत्र के लोग अपने घरों का कचरा डालते हैं। निगम कार्मिकों द्वारा समय पर कचरा नहीं उठाने के चलते यहां कचरे का ढेर लगा हुआ है। जहां कई बार मृत श्वान आदि भी डाल दिए जाते है। ऐसे में बदबू से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39d3qKN
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment