इंडेफ्थ स्टोरी
जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण का पुराना स्ट्रेन दम तोड़ता नजर आने लगा है। तीव्रता से लोगों को संक्रमित करने के लिए कोरोना वायरस के पिछले कई दिनों से जोधपुर में 100 और अब 50 से कम रोगी सामने आ रहे हैं। टूटते संक्रमण के चलते अब जोधपुर को कोरोना का आंकड़ा शून्य देखने की ललक जग गई है। अक्सर वायरस जनित बीमारियों में कहा जाता है कि एक पखवाड़े से अधिक समय तक आंकड़ा शून्य रहता है तो उस शहर को संक्रमण मुक्त भी करार दिया जा सकता है। जबकि इस घड़ी का इंतजार शहरवासियों को बेसब्री से है।
दिसंबर की तुलना जनवरी के सात दिन में 1418 रोगी हुए कम
दिसंबर माह के शुरुआती 7 दिन में 1821 रोगी आए थे और 38 से अधिक कोरोना संक्रमितों की मौतें हो चुकी थी। वहीं इस साल जनवरी के शुरुआती 7 दिन में महज 403 रोगी ही संक्रमित हुए और केवल 4 संक्रमितों की जान गई है। ऐसे में स्पष्ट हैं कि कोरोना की गति पर नववर्ष पर ब्रेक लग चुका है।
नए स्ट्रेन से बचा रहे जोधपुर
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग पुराने कोरोना संक्रमण के कम होने से आश्वस्त हैं कि संक्रमण स्वत: ही कम होता जा रहा है। वहीं विभाग को नए स्ट्रेन को लेकर चिंता बनी हुई है कि कहीं ये जोधपुर में न फेल जाए। हालांकि अभी तक जोधपुर में कोरोना संक्रमण के नए स्ट्रेन का कोई रोगी सामने नहीं आया है, ये राहत की बात है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35p7SUh
0 comments:
Post a Comment