जोधपुर. जोधपुर में कोरोना वायरस के पुराने स्ट्रेन का प्राकृतिक और सावचेती बतरने के कारण प्रकोप धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। वहीं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को अब पुराने स्ट्रेन से ज्यादा नए स्ट्रेन की चिंता सताने लगी है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग नए स्ट्रेन को लेकर अपना प्लान बना रहा है। ताकि किसी भी हाल में जोधपुर को कोरोना के नए स्ट्रेन से महफूज रखा जा सके। इसके लिए जोधपुर में नई गाइडलाइन अनुसार एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। जिसके तहत अब हर दूसरे देश से आने वाले नागरिक की कोरोना जांच की प्लानिंग स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। हालांकि जयपुर व दिल्ली से किसी प्रकार की नई यात्री सूची जोधपुर स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त नहीं हुई है।
पहले भी चीन की बजाय तुर्की से मिला जोधपुर को कोरोना
शुरुआती चरण में जोधपुर में कोरोना वायरस की जांच चीन से लौटे जोधपुरवासियों पर की गई थी, लेकिन कोरोना जोधपुर में तुर्की से लौटे एक परिवार में मिला। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग को खतरा हैं कि ब्रिटेन की बजाय दूसरे देश से आने वाले यात्री कहीं कोरोना नया स्ट्रेन जोधपुर में लेकर नहीं आ जाए। ये स्ट्रेन भी ७० प्रतिशत तेजी से फैलता है। इस कारण स्वास्थ्य विभाग नए स्ट्रेन को लेकर ज्यादा चिंतित है।
इनका कहना है
जिनकी इंटरनेशनल ट्रेवल की हिस्ट्री है, उनके सैंपल करवाए जाएंगे। विभाग पूर्णत जोधपुर में सतर्क है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार विभाग कार्रवाई करेगा।
- डॉ. बलवंत मंडा, सीएमएचओ
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/358eXbx
0 comments:
Post a Comment