पटरी पर लौटने लगी रोडवेज की गाड़ी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोना काल में बेपटरी हुई रोडवेज की गाडिय़ां अब फिर से सडक़ों पर दौडऩे लगी है। यात्री भार अच्छा आने से जोधपुर डिपो को पिछले कुछ दिनों से अच्छी आय प्राप्त हो रही है। जिससे डिपो प्रबंधन भी खुश हैं। हाल ही में कोरोना वैक्सीन आने एवं रात्रिकालीन कफ्र्यू राज्य सरकार द्वारा हटाए जाने से राजस्थान रोडवेज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। आलम यह है कि रोडवेज का यात्री भार अचानक बढऩे लगा। डिपो प्रबंधन को भी कई रूटों पर बसें बढ़ानी पड़ी है।

80 प्रतिशत तक मिल रहा यात्री भार
जोधपुर डिपो को इन दिनों 80 प्रतिशत तक यात्री भार मिल रहा है। लॉकडाउन से पूर्व डिपो की गाडिय़ा प्रतिदिन 44 हजार किलोमीटर प्रतिदिन चलती थी। जो अब औसत प्रतिदिन 36026 किलोमीटर तक दौडऩे लग गई है। जबकि कुछ माह पूर्व यह आंकड़ा प्रतिदिन का 20-25 हजार किलोमीटर प्रतिदिन के करीब था।

बढ़ा यात्री भार
कोरोना काल के बाद का संचालन आठ हजार प्रतिदिन शुरू किया था जो अब जाकर 36 हजार किलोमीटर प्रतिदिन तक पहुंचा। है। हाल ही में बढ़े यात्री भार का प्रमुख कारण कोरोना वैक्सीन आना एवं सरकार द्वारा रात्रि कफ्र्यू हटाना भी रहा है।
- मुकुनसिंह, प्रबंधक यातायात, जोधपुर डिपो



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pslia6
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment