उपायुक्त को चार्जशीट, अतिक्रमण निरीक्षक निलंबित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
कुछ दिन पहले नगर निगम उत्तर क्षेत्र में एक अतिक्रमण हटाने को लेकर हुए विवाद में उपायुक्त अयूब खान को चार्जशीट और अतिक्रमण निरीक्षक नरेन्द्र हर्ष को निलंबित कर दिया गया है। अतिक्रमण हटाने के आदेश और इसके बाद विरोध प्रदर्शन के कारण इस कार्रवाई को सार्वजनिक ही नहीं किया गया। लेकिन जब गलती सामने आई तो निगम आयुक्त ने आदेश जारी किए हैं।

उपायुक्त खान को चार्जशीट जारी कर डीएलबी को भेजी गई है। निलंबन काल में निरीक्षक हर्ष को उपायुक्त मुख्यालय के अधीन उपस्थिति देने को कहा गया है। गौरतलब है कि निमाज हवेली के समीप अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद उठा था, जिसमें राजनीति हस्तक्षेप हुआ।
व्यास नए अधीक्षण अभियंता

इधर, स्वायत्त शासन विभाग ने एक आदेश जारी कर निगम दक्षिण में नए अधीक्षण अभियंता लगा दिए हैं। विनोद व्यास का स्थानांतरण बीकानेर नगर निगम से जोधपुर दक्षिण में किया गया है। इससे पहले निगम में अधीक्षण अभियंता सम्पत मेघवाल को एपीओ कर दिया गया था। एसई व्यास पहले जोधपुर निगम में ही अधिशासी अभियंता रह चुके हैं। इसके अलावा दो कनिष्ठ अभियंता विष्णुदत्त व्यास को निगम उत्तर से दक्षिण और रवि दत्त कल्ला को भी निगम दक्षिण से उत्तर मे ं स्थानांतरण किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3omDjGh
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment