बोरुन्दा (जोधपुर).
स्थानीय पुलिस ने हरियाढाणा गांव से चोरी की पिकअप, दस पेटी शराब व एक लाख नकद सहित चोरी में प्रयुक्त सामान बरामद करने में सफलता प्राप्त की। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चोर भागने में सफल रहे। जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामींण राहुल बारहट ने बताया कि बोरुन्दा थाना क्षेत्र के हरियाढाणा गांव के शराब के ठेके में बड़ी चोरी होने से बच गई तथा पीपाड़ शहर में एक शराब के ठेके में हुई दस पेटी शराब व एक लाख नकदी व डुंगरगढ़ बीकानेर से चोरी हुई पिकअप गाड़ी को बरामद करने में बोरुन्दा पुलिस थाने को सफलता मिली है। स्थानीय थानाधिकारी चैनप्रकाश चौधरी को मिली सूचना के आधार पर सोमवार रात्रिकालीन ड््यूटी ऑफिसर मनफुल विश्नोई मय पुलिस टीम पीपाड़ शहर के शराब ठेके से शराब चुराने वाली चोरी गैंग बोरुन्दा थाना क्षेत्र में प्रवेश को लेकर हरियाढाणा के शराब ठेके पर पहुंची तो देखा कुछ अज्ञात चोर ठेके में चोरी करने का प्रयास कर रहे है। पुलिस को देखते हुए चोर अंधेरा व सर्दी तथा झाडिय़ों का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। थानाधिकारी चैनप्रकाश चौधरी भी मौके पर पहुंच गए तो वहां पर तलाश के दौरान चोरी की पिकअप गाड़ी में 10 पेटी चोरी की शराब, दुकान का गला जिसमें एक लाख नकद राशि, हाईड्रोलिक स्टील कट्टर, लौहे की बड़ी चैन व लोहे के सरिए पाए गए। ये चोरी करने वाले चोर हाईड्रोलिक कटर का उपयोग करते है जिससे बिना आवाज किए व मात्र पांच सैंकंड में ताले को बहुत ही आसानी से तोड़ देते है। पकड़ी गई पिकअप गाड़ी बीकानेर जिले के डुंगरगढ़ से दिसम्बर चोरी हुई थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LksSEH
0 comments:
Post a Comment