साल में प्रथम पर्व पर महकेगी रिश्तों में मिठास

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. आपसी रिश्तों में मिठास घोलने वाले साल 2021 के प्रथम पर्व मकर संक्रांति पर्व पर पारम्परिक स्नेह और मधुरता के साथ व्यंजनों की खुशबू महकेगी। विभिन्न समाजों के धार्मिक पर्वों से उत्साह रहेगा। पंजाबी समाज लोहड़ी तो सनातनी धर्मावलंबी मकर संक्रांति पर्व मनाएंगे। प्रवासी दक्षिण भारतीय पोंगल और मकर विल्लकु मनाएंगे।

सूर्य आराधना का पर्व, होगा स्नानदान
उत्तरायण सूर्य आराधना का पर्व मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। संक्रांतिकाल में पंचामृत स्नान के बाद तर्पण व स्नानदान का महत्व होने से संक्रांति पर्व पर श्रद्धालु सूर्य की आराधना के साथ ही पवित्र जलाशयों में स्नान करेंगे। इस दौरान घरों में भी तिल से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाएंगे। ठाकुरजी के मंदिरों में पूजा-अर्चना और भगवान को तिल के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में गजक, रेवड़ी, फीणी, घेवर एवं तिल से बने व्यंजनों की खरीदारी के चलते बाजार में लगी विशेष दुकानों पर रौनक रही।

घरों में पकौड़े-गुळगुले बनेंगे
सूर्योपासना के पर्व मकर सक्रांति पर मारवाड़ में पकौड़े- गुळगुले और बाजरे का खीच बनाने की परम्परा का निर्वहन किया जाएगा। विवाहित पुत्रियों के घर तिल से बने व्यंजन भेजे जाएंगे।

लोहड़ी से होगी शुरूआत
साल के प्रथम पर्व की शुरूआत 13 जनवरी को लोहड़ी पर्व के साथ होगी। जिन घरों में नवजात शिशु की प्रथम लोहड़ी होगी वहां रिश्तेदारों, परिवारजनों की ओर से बधाई व नवाजात के दीर्घायु की प्रार्थना की जाएगी। एेसे लोगों के घरों में लोहड़ी प्रज्ज्वलित की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3saXGs9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment