जोधपुर. मौसमी परिस्थितियों में बदलाव के चलते शनिवार से तापमान में गिरावट शुरू होने से सर्दी बढऩे की संभावना है। इस दौरान रात का तापमान नीचे आएगा। रविवार से दिन के तापमान में भी कमी आएगी। करीब एक सप्ताह तक सर्द मौसम रहेगा। उधर शुक्रवार को तापमान में उतार चढ़ाव के साथ रात में सर्दी और दिन में राहत भरा मौसम रहा।
सूर्यनगरी में न्यूनतम तापमान गुरुवार के मुकाबले करीब एक डिग्री उछलकर 9.2 डिग्री पर आ गया। सुबह सर्द वातावरण के कारण लोगों को ऊनी वस्त्र पहनने पड़े। आसमां साफ होने से तीखी धूप निकली। सुबह आठ बजे से ही धूप खिल गई। दिन चढऩे के साथ सर्दी का असर कम होता गया। धूप तेज होने से दोपहर में सर्दी गायब थी। इस दौरान पारा 28.3 डिग्री रहा। रात को फिर से ठंड गहराने लगी। शनिवार को सुबह तेज सर्दी रहने की संभावना है। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी शुक्रवार को मौसम में उतार चढ़ाव के साथ सामान्य मौसम रहा। फलोदी में रात का तापमान 11.5 व दिन का 28.4 डिग्री रहा।
जैसलमेर और बाड़मेर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.9 व 12.5 और अधिकतम 27 व 29.1 डिग्री रहा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/361X1Qq
0 comments:
Post a Comment