जोधपुर.
सूरसागर थानान्तर्गत कबीर नगर भैरवा भाखर में मस्जिद के पास एक महिला को पड़ोसी के मकान में सोने के लिए जाना एक महिला को उस समय भारी पड़ गया जब सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। महिला ने दो व्यक्तियों पर संदेह व्यक्त करते हुए सूरसागर थाने में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार भैरवा भाखर मस्जिद के पास निवासी शांति देवी पत्नी बंशीलाल भील गत २८ जनवरी की रात अकेली होने पर पड़ोसी के मकान में सोने चली गई थी। इस दौरान महिला के मकान में कोई नहीं था। सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण व पीतल के बर्तन आदि चुरा लिए। महिला के दूसरे दिन घर लौटने पर चोरी का पता लगा। महिला ने क्षेत्र में रहने वाले दो व्यक्तियों पर संदेह व्यक्त किया। आरोप है कि दोनों ने रैकी करने के बाद चोरी की है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36qihje
0 comments:
Post a Comment