हिंदी भारतीयता की पर्याय है-पंत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर नरेंद्र मिश्र ने आधार वक्तव्य दिया। मुख्य वक्ता मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति मंत्री संचालक व अक्षरा के प्रधान संपादक कैलाश चंद्र पंत ने कहा आजादी के संघर्ष के समय राष्ट्र नेताओं ने हिंदी को अपनाने का प्रण लिया। लोक भाषा में प्रादेशिक भाषाओं से शब्द लिए लेकिन हिंदी ने अपने मूल रूप स्वरूप को नहीं छोड़ा। हिंदी न केवल संवाद की भाषा है बल्कि वह एक संस्कार को भी साथ लेकर आगे बढ़ रही है। हिंदी भारतीयता का पर्याय बन चुकी है।
राजस्थान विवि में कला संकाय अधिष्ठाता प्रो नंद किशोर पांडे ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। जेएनवीयू कुलपति प्रो प्रवीण चंद्र त्रिवेदी ने कहा कि विज्ञान के शिक्षकों को विज्ञान की राष्ट्रीय उच्च स्तर की पत्रिका के लिए भी सोचना चाहिए। मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक विकास दवे, डॉ. कामिनी ओझा, डॉ. विनिता चौहान एवं डॉ. कमला चौधरी ने भी विचार रखे। संचालन डॉ. प्रवीणचंद और आभार डॉ. महेंद्र सिंह ने किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sdecYM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment