जेएनवीयू में पूरक परीक्षा आवेदन आज से

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में पूरक परीक्षा 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के बीए, बीए ऑनर्स, बीकॉम, बीएससी, बीएससी गृह विज्ञान, एलएलबी, बीसीए और बीबीए अंतिम वर्ष के स्वयंपाठी, भूतपूर्व और नियमित छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बगैर विलंब शुल्क के साथ 21 जनवरी तक आवेदन किया जा सकेगा। 27 जनवरी तक पचास रुपए विलंब शुल्क के साथ आवेदन होगा।
आवेदक को आवेदन की प्रिंट प्रति आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित संकाय अथवा महाविद्यालय में परीक्षा शुल्क जमा कराने के तीन दिवस के भीतर जमा कराना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। पूरक परीक्षा के आवेदन जेएनवीयू से संबद्ध जोधपुर, पाली, जालौर, बाड़मेर और जैसलमेर जिले के संबद्ध सभी महाविद्यालयों पर लागू होगा।
परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर केआर गेनवा ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है वे पुनर्मूल्यांकन परिणाम की प्रतीक्षा किए बगैर वर्तमान परिणाम अनुसार अपना परीक्षा आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा में सहायक कुलसचिव से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oFSR8o
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment