ग्राउंड रिपोर्ट
जोधपुर. कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में अन्य टीकाकरण प्रभावित हुआ है। जयपुर-जोधपुर समेत प्रदेश के 13 जिलों में साल 2019 के मुकाबले 2020 में टीकाकरण कम हुआ है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि कोरोना के चक्कर में कहीं दूसरी बीमारियां नौनिहालों पर हावी न हो जाए। इस गिरावट को लेकर राज्य सरकार तक ने चिंता जाहिर की है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक (आरसीएच) लक्ष्मणसिंह ओला ने कहा कि माह अप्रेल 2020 से दिसंबर 2020 व अप्रेल 2019 से दिसंबर 2019 तक की पीसीटीएस में दर्ज की गई पूर्ण टीकाकरण के तुलनात्मक रिर्पोटेड कवरेज में बच्चों की समीक्षा करने पाया गया कि 13 जिलों में पूर्ण टीकाकरण कवरेज के बच्चों की उपलब्धि में तुलनात्मक गिरावट दर्ज की गई। इसके लिए ब्लॉक, सेक्टर, उपकेंद्र वार पीसीटीएस में दर्ज की गई पूर्ण टीकाकरण की रिर्पोटेड कवरेज की समीक्षा होनी चाहिए। उल्लेखनीय हैं कि कई लोग कोरोना में लॉकडाउन के कारण भी अस्पताल नहीं गए। इस कारण भी काफी हद तक टीकाकरण प्रभावित हुआ है।
जानिए कहां क्या हाल
जिले का नाम - 2019 की तुलना 2020 में इतना कम टीकाकरण
जयपुर प्रथम - 11450
जोधपुर - 3487
अलवर-2904
बारां-2670
बाड़मेर-1519
कोटा-1349
उदयपुर-1165
जयपुर-999
अजमेर-988
झालावाड़-674
दौसा-596
सीकर-434
चितौडगढ़़-434
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cqSGKS
0 comments:
Post a Comment