जोधपुर से भोपाल भेजे गए मृत कौओं की रिपोर्ट नेगेटिव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बर्ड फ्लू की आशंका के बीच जोधपुर शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मृत कौओं के मिलने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। जोधपुर जिले के तिंवरी में ५, खींचन में ३, शहर के चौपासनी भोमियाजी का थान क्षेत्र में १, मगरापूंजला में ४, लाल सागर में २, चौपासनी स्कूल के पास ५ तथा उम्मेद उद्यान में ५ कौए मृत मिले हैं। शीतकाल में प्रवास पर आने वाले क्षेत्र खींचन में भी तीन कौए मृत मिलने से क्षेत्र में हडक़म्प मच गया। वनविभाग वन्यजीव मंडल की टीम ने मृत कौओं को रेस्क्यू सेंटर ले जाकर सुपुर्द किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोकाराम पंवार ने बताया कि पशुपालन विभाग के अधिकारियों व चिकित्सकों की ओर से सेम्पल लेने के बाद उनके दिशा निर्देशानुसार कौओं के शवों का निस्तारण किया जाएगा। इस बीच भोपाल की नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज लैब (बर्ड फ्लू प्रयोगशाला) में एवियन इन्फ्लुएन्जा जांच के लिए जोधपुर से भेजे गए सात मृत कौओं की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। पाली से भेजे गए १७ कौओं की रिपोर्ट बुधवार तक मिलने की उम्मीद है। जालोर, बाड़मेर और सिरोही में पक्षियों की मौत की कोई सूचना नहीं मिली है।

बर्ड फ्लू रोकथाम के लिए संभाग स्तरीय टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश
जोधपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कौओं की हो रही मौत से बर्ड फ्लू ( एवियन इन्फ्लुएन्जा ) की रोकथाम की आशंका को लेकर समीक्षा बैठक मंगलवार को संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कक्ष में हुई। बैठक में संभागीय आयुक्त ने गुरुवार तक एडवाइजरी जारी करने, जिला स्तर पर एक्शन प्लान तैयार करने, जिला व तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम व नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा संभाग स्तरीय टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए।

संभाग के विभिन्न जिलों में संचालित हो रहे पॉल्ट्री फार्म में मुर्गियों के सेम्पल लेने और पॉजिटिव रिपोर्ट की स्थिति में अधिकारियों को पूरी तरह तैयार रहने को कहा। संभागीय आयुक्त ने रेस्क्यू टीम के लिए पीपीई किट व सभी आवश्यक उपकरण मुहैया करवाने के भी निर्देश दिए। वन अधिकारियों को शीतकाल के दौरान समूह के रूप में जिले में आने वाले सभी तरह के प्रवासी पक्षियों के प्रवास स्थल पर नियमित मॉनिटरिंग तथा पक्षियों की गतिविधियों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। मृत पक्षियों के विसरा की जांच के लिए जयपुर में लैब स्थापित करने को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में हनुमानराम मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), डॉ. जोगेश्वर, दलवीरसिंह ढढ्ढा, जयपुर के डॉ. जितेन्द्र कालरा, प्रमोद कुमार कौशिक, डॉ. चक्रधारी गौतम, सहायक वन संरक्षक केके व्यास, उपवन संरक्षक वन्यजीव महेश चौधरी, पशु चिकित्सक डॉ. विठलेश व्यास, डॉ. आरएस परिहार सहित डॉ.एस.एन.मेडिकल कॉलेज, उपनिदेशक स्थानीय निकाय विभाग ( क्षेत्रीय ), अति.निदेशक पशुपालन विभाग तथा संयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जोधपुर सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3br2KD9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment