जोधपुर.
पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में कार्यरत पुलिस अधिकारी व जवानों की कार्यप्रणाली और व्यवहार की जांच करने के लिए डेकाय ऑपरेशन में इंटरसेप्टर-5 खरी उतरी। वहीं, चेतक-4 में तैनात एक हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल व चालक को 17 सीसीए चार्जशीट दी जाएगी।
पुलिस कमिश्नर जोस मोहन के आदेश पर कमिश्नरेट के इंटरसेप्टर वाहन, चेतक, स्थाई नाकाबंदी पॉइंट्स व यातायात में पदस्थापित पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली व व्यवहार के संबंध में डेकॉय ऑपरेशन किया गया। इसमें इंटरसेप्टर-5 के एएसआइ चतुराराम, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार व जोगेन्द्रसिंह खरे उतरे। तेज रफ्तार कार रोकने पर चालक की मिन्न्तों व प्रलोभन के बावजूद एमवी एक्ट में कार्रवाई कर ईमानदारी व कत्र्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। एेसे में तीनों को पुरस्कृत करने का निर्णय किया गया।
हेड कांस्टेबल व 4 सिपाही को 17सीसीए नोटिस
डेकॉय ऑपरेशन में मण्डोर थाने की चेतक-4 खरी नहीं उतर पाई। चेतक पर तैनात एक हेड कांस्टेबल, एक कांस्टेबल व चालक के खिलाफ गैर जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली के फलस्वरूप विभागीय कार्रवाई के लिए 17 सीसीए नोटिस देने का निर्णय किया गया। वहीं, शताब्दी सर्किल पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी की लापरवाही व गैर जिम्मेदार कार्यशैली सामने आई। उसे भी 17 सीसीए नोटिस दिया जाएगा। डीपीएस सर्किल पर तैनात यातायात के एक जवान व होमगार्ड के खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं।
ईमानदार रहे पुलिस : और होंगे डेकॉय ऑपरेशन
पुलिस कमिश्नरेट में आमजन को बेहतर पुलिस कार्यशैली व व्यवहार मुहैया करवाने के लिए दो बार डेकॉय ऑपरेशन हो चुके हैं। भविष्य में भी समय-समय पर एेसे डेकॉय ऑपरेशन किए जाएंगे। एेसे में पुलिसकर्मियों को कार्य के प्रति पूरी ईमानदारी रखनी होगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YgRYaH
0 comments:
Post a Comment