इंजीनियर के सूने मकान से 40 तोला सोना व दो किलो चांदी चोरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

इंजीनियर के सूने मकान से 40 तोला सोना व दो किलो चांदी चोरी

जोधपुर.
प्रतापनगर थानान्तर्गत कमला नेहरू नगर सेक्टर सी स्थित इंजीनियर के सूने मकान के ताले तोडक़र चोरों ने लाखों रुपए के सोने के आभूषण व चांदी के बर्तन और हजारों रुपए चुरा लिए।
पुलिस के अनुसार कमला नेहरू नगर सेक्टर-सी निवासी अंकुर वर्मा पुत्र गोरधन जीनगर इंजीनियर है। जो तीस दिसंबर को सिरोही में मौसी के घर गए थे। पीछे घर पर कोई नहीं था। वो शुक्रवार को घर लौटे, जहां से वो शुक्रवार को घर लौटे। मुख्य गेट व अन्य दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। अंदर सामान बिखरे पड़े थे। अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। चोरों ने अलमारी के लॉकरों से पैंतीस से चालीस तोला सोने के आभूषण और दो किलो चांदी के बर्तन व सिक्के चुरा लिए। साथ ही बीस हजार रुपए व अन्य कीमती सामान भी चोर चुरा ले गए। वारात का पता लगने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/351D6Aw
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment