15 हजार रिश्वत लेते कनिष्ठ लिपिक गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कृषि भूमि का आवासीय पट्टा जारी करने की एवज में पन्द्रह हजार रुपए रिश्वत लेते चूरू जिले की तारानगर तहसील कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक को सोमवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के उप महानिरीक्षक डॉ विष्णुकांत ने बताया कि चूरू में तारानगर तहसील के महाला निवासी लीलाधर पुत्र केसराराम माली ने गांव में कृषि भूमि को आवासीय में तब्दील कराने के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन किया था। बदले में शुल्क भी जमा करा दिया गया। फिर वह कनिष्ठ लिपिक कमल कुमार सैनी से मिला तो उसने पन्द्रह हजार रुपए रिश्वत मांगी। पीडि़त ने एसीबी से शिकायत की। गोपनीय सत्यापन करवाए जाने पर रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इस पर पीडि़त को सोमवार को रिश्वत राशि देने के लिए भेजा गया। उसने रात को कनिष्ठ लिपिक को पन्द्रह हजार रुपए दे दिए। तभी ब्यूरो की चूरू चौकी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश स्वामी ने दबिश देकर कनिष्ठ लिपिक कमल कुमार सैनी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत राशि भी जब्त कर ली गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KLH2i0
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment