रामजन्म भूमि पर 116 पेज के विशेषांक का विमोचन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. श्रीराम जन्मभूमि पर पांचजन्य पत्रिका की ओर से प्रकाशित विशेषांक का विमोचन शनिवार को हेडगेवार भवन में किया गया। विमोचन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बौद्धिक विभाग के सह प्रांत प्रमुख गंगाविशन ने कहा कि
श्रीराम भारत की आत्मा हैं। उनके बिना हमारा अस्तित्व सारहीन है। प्रभु श्रीराम के पूरे जीवन का अध्ययन करने पर पता चलता है कि वे जीवन के जिस दौर से भी गुजरे उस दौर में आदर्श स्थापित करते गए। उन्होंने कहा देश में रामराज्य की स्थापना का लक्ष्य हो ताकि देश में भ्रष्टाचारमुक्त व भय मुक्त समाज का निर्माण हो सके। हर नागरिक बिना किसी भय या लालच के बिना किसी राग द्वेष के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सके। मुख्य अतिथि संघ के प्रांत प्रचारक योगेंद्र व विशिष्ट अतिथि धर्मजागरण के क्षेत्र प्रमुख ललित शर्मा व प्रांत कार्यवाह श्याम मनोहर उपस्थित थे। संघ के जोधपुर प्रांत के सह प्रचार प्रमुख हेमंत घोष ने बताया कि श्रीराम जन्म भूमि की संघर्ष गाथा को पांचजन्य ने विशेषांक के रूप में संजोया है। इसमें अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के गौरव की पुर्नस्थापना की संघर्ष यात्रा से जुड़ी वास्तविक सामग्री, इसके स्वरूप और राम मंदिर की भूमिका पर सामग्री का संयोजन किया गया है। हेमंत घोष ने बताया कि 116 पेज के विशेषांक में 20 लेखकों के आलेख शामिल है। समारोह में महानगर प्रचारक खुशाल, प्रचार विभाग के सुनील विश्नोई व विजय जीनगर उपस्थित थे। समारोह के अंत मे सुधांशु टाक ने आभार जताया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36pw61l
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment