101 केंद्रों पर 3751 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोविड का टीका

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर शहर व जिले में शुक्रवार को 101 केंद्रों पर कोविड वैक्सीनशन सत्रों का आयोजन किया गया। 31 जनवरी से प्रस्तावित पल्स पोलियो अभियान के चलते 30 जनवरी से 2 फ रवरी तक नियमित रूप से जारी कोविड वैक्सीनशन अभियान संचालित नहीं होगा। मेडिकल कॉलेज संलग्न अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों (जिनकी पोलियो में ड्यूटी नही है) का टीकाकरण किया जाएगा।

सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 101 चिन्हित केंद्रों पर 4402 लाभार्थियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से 3,751 स्वास्थ्य कर्मियों के कोविड वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि दोपहर तक कोविन पोर्टल के सर्वर डाउन होने के कारण कवरेज बाधित हुआ, अन्यथा अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा सकता था। जिले में अब तक प्रथम चरण के दस सेशन में 19,034 स्वास्थ्य कर्मियों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा चुका है।


रिटायर्ड चिकित्सकों ने लगाया टीका
एमडीएम अस्पताल में कोविड टीकाकरण केंद्र पर रिटायर्ड चिकित्सक डॉ. अब्दुल हकीम, डॉ. एफएसके बरार, डॉ. अशोक सिंघवी ने टीकाकरण करवाया। वहीं मेडिकल एंड हैल्थ के रिटायर्ड एडिशनल डायरेक्टर डॉ. संजीव जैन व एडिशनल सीएमएचओ डॉ. रामनिवास सेंवर ने भी टीकाकरण करवाया।


य़ूपीएचसी नवचौकिया में भी टीकाकरण

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवचौकिया में भी टीकाकरण शुरू किया गया। यहां डॉ. अचलेश्वर व्यास, डॉ. अविनाश हर्ष के नेतृत्व में टीके नर्स सुनीता पुरोहित ने लगाए। निगरानी कक्ष की जिम्मेदारी स्वाती व प्रेरणा ने देखी। टीकाकरण को लेकर स्टाफ में पूरे दिन उत्साह रहा।

12 नए कोरोना संक्रमित मिले

जोधपुर में कोरोना संक्रमण की गति मंद पड़ गई है, लेकिन मामले थमे नहीं है। रोगियों की संख्या शून्य नहीं आ रही है। जोधपुर में अब शुक्रवार को कोरोना के 12 नए केस मिले और 21 रोगियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। कोरोना से एक भी रोगी की मौत नहीं हुई। जोधपुर में अब तक 60892 रोगी संक्रमित और 918 की मौत हो चुकी है। गत 29 दिनों में 946 रोगी संक्रमित और 18 की मौत हुई है।
जोन अनुसार प्रतापनगर-2, शहर परकोटा- 1, उदयमंदिर-0, महामंदिर-0, मसूरिया-1, शास्त्रीनगर-0, मधुबन-1, रेजिडेंसी-1, बीजेएस- 0 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-3, सालावास ( लूणी)-0, बिलाड़ा-0, भोपालगढ़-0, ओसियां-1, बावड़ी-0, फलोदी-0, बाप-0, शेरगढ़-1 और बालेसर-1 संक्रमित बताए गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cvfQPU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment