RAILWAY---रेलकर्मियों का वार्षिक अधिवेशन शुरू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के मण्डल कार्यालय में यूनियन के 18वें वार्षिक अधिवेशन के पहले दिन केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मण्डल सचिव मनोजकुमार परिहार व मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने वर्चुअल भाग लिया। परिहार ने बताया कि वर्तमान सरकार का मानस मजदूर हितों के विरूद्ध है। ट्रेनों का संचालन नहीं किया जा रहा है तथा गाडिय़ों के निजीकरण का मानस बनाया जा रहा है। इससे आमजनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने बताया कि इस अधिवेशन में रेल मजदूरों की विभिन्न मांगों पर चर्चा करते हुए भविष्य के संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

ट्रेड यूनियन प्रशिक्षण कार्यक्रम
यूनियन की ओर से ट्रेड यूनियन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसमें सैंकड़ों महिलाओं व पुरूष कर्मचारियों ने भाग लिया। यूनियन की आशा खींची व विजया व्यास ने प्रशिक्षणार्थियों को यूनियन के उद्देश्य व कार्यकलापों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में रामनिवास चौधरी, सुनील टांक, जसबीरसिंह चौधरी, जगदीश शर्मा, बजरंग सिंह राठौड़, बन्ने सिंह, विक्रमसिंह,अन्तिमा, नीता, दिव्या, प्रीति, सृष्टि, कुसुम गहलोत, भारती अरोड़ा आदि ने भाग लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WwKUpq
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment