JODHPUR POLO SEASON--केजेएस एचीवर्स ने जोधपुर पोलो फैक्ट्री को हराया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जोधपुर पोलो सीजन में खेले जा रहे पोलो फैक्ट्री महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को केजेएस एचीवर्स व जोधपुर पोलो फैक्ट्री के बीच मैच खेला गया। जिसमें केजेएस एचीवर्स टीम ने साढ़े तीन गोल के मुकाबले आठ गोल कर पांच गोल के अन्तर से मैच जीत दर्ज की। केजेएस एचीवर्स टीम से छह हैण्डीकेप के सिमरनसिंह शेरगिल ने पहले व तीसरे चक्कर में एक-एक व चौथे चक्कर में दो गोल किए। पांच हैण्डीकेप के सैय्यद शमशेर अली ने पहले व तीसरे चक्कर में एक-एक व दूसरे चक्कर में दो गोल किए। मुकाबले में जोधपुर पोलो फैक्ट्री टीम के विक्रमादित्यसिंह ने पहले व दूसरे चक्कर में एक-एक व चार हैण्डीकेप के कर्नल रवि राठौड़ ने तीसरे चक्कर में एक गोल किया।
--
फाइनल कल
जोधपुर पोलो एवं इक्विस्टेरियन इंस्टीट्यूट के मानद सचिव कर्नल उम्मेदसिंह ने बताया कि मंगलवार को पोलो ऑफ डे रहेगा। बुधवार को टूर्नामेंट का फ ाइनल सहारा वॉरियर्स व केजेएस एचीवर्स टीमों के बीच खेला जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KwGwEH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment