JODHPUR POLO SEASON-सहारा वॉरियर्स ने जीता पोलो फैक्ट्री महाराजा ऑफ जोधपुर का खिताब

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जोधपुर पोलो सीजन में खेले जा रहे पोलो फैक्ट्री महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप (10 गोल) टूर्नामेंट का खिताब सहारा वॉरियर्स टीम ने केजेएस एचीवर्स को हराकर जीता। बुधवार को हुए फ ाइनल मैच में सहारा वॉरियर्स ने साढ़े चार गोल के मुकाबले छह गोल कर डेढ़ गोल के अन्तर से जीता।

सहारा वॉरियर्स की ओर से पद्मनाभसिंह जयपुर ने पहले चक्कर में एक गोल, दो हैण्डीकेप के कुलदीप राठौड़ ने पहले व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल व पांच हैण्डीकेप के अर्जेन्टीना के डेनियल ओटामेंडी ने दूसरे चक्कर में दो व चौथे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में आधे गोल की शुरुआती बढ़त के साथ खेलते हुए केजेएस एचीवर्स टीम के पांच हैण्डीकेप के सैय्यद शमशेर अली ने पहले व चौथे चक्कर में एक-एक गोल व छह हैण्डीकेप के सिमरनसिंह शेरगिल ने दूसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया।

मैच समाप्ति के बाद यशस्वीसिंह ने विजेता खिलाडिय़ों को कप व ट्रॉफि यां दी। पोलो फैक्ट्री महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप के फ ाइनल के साथ ही 21वे जोधपुर पोलो सीजन 2020 का समापन हुआ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nVLskK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment