JODHPUR POLO SEASON--सहारा वॉरियर्स ने जीता राजपूताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जोधपुर पोलो सीजन में खेले जा रहे राजपुताना एण्ड सेन्ट्रल इंडिया कप टूर्नामेंट सहारा वॉरियर्स ने जीता।
टूर्नामेंट का फ ाइनल शनिवार को सहारा वॉरियर्स व लॉस पॉलिसटास टीमों के बीच खेला गया, जिसमें सहारा वॉरियर्स टीम ने साढ़े तीन गोल के मुकाबले चार गोल कर आधे गोल के अन्तर से विपक्षी टीम को हराते हुए कप जीत लिया।
सहारा वॉरियर्स की ओर से अर्जेन्टीना के पांच हैण्डीकेप के डेनियल ओटामेंडी ने पहले चक्कर में दो, दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल किया। मुकाबले में लॉस पॉलिसटास टीम से छह हैण्डीकेप के सिमरनसिंह शेरगिल ने पहले व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल व पांच हैण्डीकेप के सैय्यद शमशेर अली ने दूसरे चक्कर में एक गोल किया। मैच के दौरान जोधपुर पोलो के संरक्षक पूर्व सांसद गजसिंह भी मैदान में उपस्थित थे। मैच समाप्ति के बाद नरेन्द्रसिंह जयपुर ने विजेता टीम के खिलाडिय़ों को कप व ट्रॉफि यां दी।
--
महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप टूर्नामेंट
जोधपुर पोलो एवं इक्विस्टेरियन इंस्टीट्यूट के मानद सचिव कर्नल उम्मेदसिंह ने बताया कि रविवार से महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप (10 गोल) टूर्नामेंट शुरु होगा। पहला मैच जोधपुर पोलो फैक्ट्री व सहारा वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WJz0J1
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment