जोधपुर।
जोधपुर पोलो सीजन में खेले जा रहे राजपुताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैच में सहारा वॉरियर्स ने लॉस पॉलिसटास टीम को तीन के मुकाबले सात गोल कर चार गोल के अन्तर से हराया। सहारा वॉरियर्स की ओर से पद्मनाभसिंह जयपुर ने पहले चक्कर में एक गोल किया। दो हैण्डीकेप के कुलदीप राठौड़ ने तीसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल व पांच हैण्डीकेप के डेनियल ओटामेंडी ने दूसरे चक्कर में तीन व तीसरे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में लॉस पॉलिसटास टीम के छह हैण्डीकेप के खिलाड़ी सिमरनसिंह शेरगिल ने पहले व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल किया जबकि अशोक चांदना ने तीसरे चक्कर में एक गोल किया।
--
जोधपुर पोलो फैक्ट्री व सहारा वॉरियर्स के बीच मैच
जोधपुर पोलो एवं इक्विस्टेरियन इंस्टीट्यूट के मानद सचिव कर्नल उम्मेदसिंह ने बताया कि गुरुवार को टूर्नामेंट के तहत जोधपुर पोलो फैक्ट्री व सहारा वॉरियर्स के बीच मैच खेला जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37KqyiV
0 comments:
Post a Comment