INDUSTRIAL CORRIDOR---राजस्थान में शुरू नहीं हुआ इण्डस्ट्रियल फ्रेट कॉरिडोर का काम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
लघु उद्योग भारती प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ओझा ने केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत व प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर दिल्ली-मुम्बई इण्डस्ट्रियल फ्रेट कॉरिडोर को जोधपुर तक बढ़ाने व राजस्थान में शीघ्र शुरू करने की मांग की है। ओझा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में मारवाड़ जंक्शन से पाली तक कार्ययोजना बन रही है। इसमें जोधपुर तक बनाने के प्रयास करे, जिससे जोधपुर में विकास के नए आयाम स्थापित हो सके।
-
40 प्रतिशत हिस्सा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से गुजरेगा
ओझा ने पत्र में बताया कि राजस्थान के लिए खुशी की बात है कि 1487 किमी लम्बे इण्डस्ट्रियल फ्रेट कॉरिडोर का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा राजस्थान के विभिन्न जिलों से गुजरेगा। इस कॉरिडोर के आसपास बहुत बड़ा औद्योगिक निवेश होने की प्रबल संभवनाएं है, इससे राजस्थान में रोजगार के नए साधन सृजित होने के साथ सरकार को भी भारी राजस्व प्राप्त होगा। यह इण्डस्ट्रियल कोरिडोर उत्तरप्रदेश के दादरी से शुरू होकर महाराष्ट्र के जवाहरलाल नेहरु पोर्ट तक प्रस्तावित है। यह कॉरिडोर उत्तरप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान गुजरात, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र राज्य की सीमाओं से गुजरेगा।
--
राजस्थान में नहीं शुरू हुआ काम
ओझा ने बताया कि देश के छह राज्यों से निकलने वाले कॉरिडोर के लिए राजस्थान के अलावा सभी राज्यों में काम शुरू हो गया है। राजस्थान में नाममात्र का भी काम शुरू नहीं हुआ है। सरकार व अधिकारियों की लापरवाही के कारण कहीं यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट उदासीनता की भेंट नहीं चढ़ जाए। उन्होंने शेखावत से इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में केन्द्र से पूरी मदद दिलाने का निवेदन किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39CuqE9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment