ICSI: एक साल बाद कम्पनी सेक्रेटरी की परीक्षाएं 21 से

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) की कंपनी सचिव (CS) के सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं एक साल बाद सोमवार से शुरू हो रही हैं, लेकिन परीक्षा में कोविड-19 के ऑप्ट आउट को लेकर पिछले दो-तीन दिन से छात्र-छात्राएं सोशल मीडिया पर लगातार विरोध जता रहे हैं। छात्र-छात्राएं ट्विटर पर परीक्षाएं स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। आइसीएसआइ......आइसीएसआइ हियर स्टूडेंट्स.... जैसे हैशटेग ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। उधर संस्थान ने परीक्षाएं स्थगित करने से मना कर दिया है।


उधर छात्रों के भारी विरोध के बाद आईसीएसआइ ने रविवार को कुछ राहत देते हुए फिर से ऑप्ट आउट का विकल्प खोल दिया गया। अब छात्र 31 दिसम्बर तक ऑप्ट आउट कर सकेंगे। साथ ही अब ऑप्ट आउट के लिए कोविड-19 का कारण भी जरुरी नहीं रखा गया है। साथ ही अगर छात्र ऑप्ट आउट का आवेदन कर देता है और परीक्षा भी दे देता है तो उसका ऑप्ट आउट रद्द परीक्षा मानी जाएगी। जोधपुर में परीक्षा के लिए 2 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3h3Jex7
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment