GUAR DAL---ग्वार उद्योग में आने वाली समस्याओं पर मंथन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
राजस्थान ग्वार दाल मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी की शनिवार को एमआइए सभागार में बैठक आयोजित की गई। एसोसिएशन सचिव श्रेयांस मेहता ने बताया कि बैठक में ग्वार दाल उद्योगों में विनिर्माण, निर्यात व्यापार व स्थानीय स्तर पर इन उद्योगों के समक्ष आने वाली समस्याओं पर चर्चा हुई। एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक एस तातेड़ ने बताया कि वर्तमान में राज्य में ग्वार दाल निर्माता इकाईयों के समक्ष अनेक चुनौतियां है। अंतरराष्ट्रीय कोरोना महामारी के कारण इस उद्योग में मंदी का दौर चल रहा है। ऐसे समय में एसोसिएशन की भूमिका ग्वार दाल निर्माता उद्योगों की समस्याओं को समय समय पर केन्द्र एवं राज्य सरकार के समक्ष रखकर उनके निराकरण के लिए प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में उपाध्यक्ष विनोद आचार्य, सचिव श्रेयांस मेहता, सहसचिव कनकमल गोयल, कोषाध्यक्ष दिनेश राठी, कार्यकारिणी सदस्य महेश फ ोफ लिया, दिनेश बोथरा, दिलीप लूणावत, अनिल चण्डक, प्रकाश चौपड़ा, जवरीलाल चौपड़ा, अनिल भूतड़ा, राहुल सोनी व निवर्तमान अध्यक्ष भंवरलाल भूतड़ा, संरक्षक सदस्य तोलाचंद जैन, ओमप्रकाश सोनी, घेवरचंद भंसाली, सुमतिचंद जैन, अशोक धारीवाल, भंवरलाल लोहिया उपस्थित थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37yAHxQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment