सीए अब जेल में मोबाइल रखने के आरोप में गिफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
फर्जी दस्तावेजों से फर्में बनाकर करोड़ों रुपए के जीएसटी रिफण्ड का घोटाला करने के आरोपी सीए को रातानाडा थाना पुलिस ने जेल में मोबाइल रखने के मामले में गिरफ्तार किया।
पुलिस निरीक्षक रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि गत १३ फरवरी को जेल की तलाशी लेने पर वार्ड-२ के बैरिक-१ में बंद सीए गौरव माहेश्वरी के कब्जे से एक एन्ड्रॉयड मोबाइल जब्त किया गया था। इस मामले में शंकर निवासी सीए गौरव माहेश्वरी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमाण्ड पर लिया गया। मोबाइल बरामदगी के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
आरोपी ने करोड़ों रुपए के जीएसटी रिफण्ड का घोटाला करने के लिए परिचितों को धोखे में रख उनके आधार कार्ड व पेन कार्ड से फर्जी फर्में बनाई थी। उसके खिलाफ कई थानों में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हो चुके हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3acV3Q2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment