जोधपुर.
पुलिस से बेखौफ होकर चोरों ने एम्स की पार्र्किंग से एम्स चिकित्सक की बाइक चुराई और फिर एम्स के बाहर खड़ी एक बोलेरो पिकअप भी चुराकर ले भागे। बासनी थाने में चोरी की संयुक्त रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
पुलिस के अनुसार जैसलमेर में भणियाणा थानान्तर्गत रातडि़या निवासी हरजीराम पुत्र पाबूराम जाट अपनी पत्नी की जांच कराने के लिए बोलेरो पिकअप में तीन दिसम्बर की अपराह्न एम्स आया था। उसने अपराह्न तीन बजे एम्स के गेट-3 के बाहर पिकअप खड़ी की थी और फिर पत्नी की जांच कराने के लिए एम्स के अंदर चला गया था। वह शाम साढ़े चार बजे बाहर आया तो बोलेरो पिकअप गायब थी। आस-पास तलाश की, लेकिन पिकअप का सुराग नहीं लग पाया।
तलाश के दौरान सामने आया कि दो युवकों ने एम्स परिसर के अंदर पार्र्किंग में खड़ी डॉ भास्कर की मोटरसाइकिल चोरी की और फिर बाहर खड़ी बोलेरो पिकअप के पास आए। दोनों में से एक युवक पिकअप स्टार्ट कर मोटरसाइकिल सवार दूसरे साथी के साथ भाग गया था। पिकअप में मूल दस्तावेज भी रखे थे।
एम्स पार्र्किंग से चोरी होने वाली मोटरसाइकिल एम्स के डॉ भास्कर पुत्र के रवि ने सुबह दस बजे खड़ी की थी। अपराह्न सवा तीन बजे तक बाइक पार्र्किंग में खड़ी थी। इसके बाद शाम छह बजे चिकित्सक पार्र्किंग में आए तो मोटरसाइकिल नहीं मिली। अंदेशा है कि दो युवकों ने पहले मोटरसाइकिल चुराई थी और फिर पिकअप भी चुरा ले गए थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mFTail
0 comments:
Post a Comment