कार्यकर्ता पार्टी सेवा के साथ सामाजिक सरोकार में भी भूमिका निभाएं - चन्द्रशेखर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
लघु उद्योग भारती सभागार में भारतीय जनता पार्टी के संभाग स्तर के पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बैठक को संबोधित किया। जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने मंच का संचालन करते हुए एजेन्डा सामने रखा। स्वागत भाषण भजनलाल शर्मा ने दिया।

संगठन महामंत्री ने कहा कि हर कार्यकर्ता को पार्टी की सेवा के साथ सामाजिक सरोकार में भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि कोरोना जैसी महामारी में पूरी दुनिया ने पैसा बांटने का काम किया, वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिन्दगी बचाने का काम किया। इसी प्रेरणा से भाजपा के हर कार्यकर्ता ने आगे आकर जनता की सेवा की और डिजीटल प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों के बीच संवाद स्थापित किया। उन्होंने पन्ना प्रमुख बनाने और नए लोगों को पार्टी की मुख्यधारा से जोडऩे के साथ पार्टी में नए वक्ताओं का निर्माण करने को कहा। बैठक में जोधपुर शहर, जोधपुर उत्तर(फलोदी), जोधपुर(दक्षिण) देहात, जैसलमेर, बालोतरा, बाड़मेर, पाली, जालोर, सिरोही जिला के पदाधिकारी मौजूद रहे। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण देवल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, प्रदेश मंत्री के.के. विश्नोई भी मंचासीन थे। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया, कार्यकर्ता गजेन्द्र कुमावत का चुनावी समय में सहयोग करने के लिए सम्मान किया गया।
चुनाव नहीं लडऩे वालों की टीम बनाकर जिम्मेदारी सौंपे

बैठक के द्वितीय सत्र में उन्होंने कहा कि जिताऊ एवं टिकाऊ कार्यकर्ताओं का चयन करना चाहिए। चुनाव नहीं लडऩे वाले कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपे। मण्डल कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को संचालित करने का केन्द्र बिन्दू है। द्वितीय सत्र में सांसद पीपी चौधरी, पूर्व सांसद जसंवत सिंह विश्नोई, जालोर सांसद देव पटेल, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, पूर्व सांसद रामनारायण डूडी, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग व अन्य मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hsssrE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment